विश्व कप 2019 का पहला सेमीफाइनल मैच भारत व न्यूजीलैंड के बीच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है. बारिश के साथ साथ खेलते हुए दोनों टीमें के बीच आखिर में मुकाबला हुआ. ये मैच मंगलवार को खेला जाना था, लेकिन बारिश की वजह से ये तय दिन में पूरा नहीं हो पाया. मंगलवार को सिर्फ 46.1 ओवर का खेल हुआ जिसमें कीवी टीम ने 46.1 ओवर में 6 विकेट पर 211 रन बनाए. बुधवार को पहली पारी को पूरा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम ने 3.5 ओवर में 3 विकेट पर 28 रन बनाए. यानी कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 239 रन बनाए. अब भारत को फाइनल में पहुंचने के लिए 240 रन का टारगेट मिला है. खबर लिखे जाने तक भारत ने 31 ओवर में 6 विके 94 रन बना लिए हैं. छठा पंड्या के रूप में गिरा जो 32 रन बनाकर आउट हुए.
12/04/2026