दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन करीब 27 लाख से अधिक यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई की सुविधा देगी. आने वाले समय में दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों के अलावा, चलती मेट्रो ट्रेन में भी यात्रियों को मुफ्त वाई-फाई (WI-FI) की सुविधा देने की योजना पर तेजी से काम हो रहा है. ऐसे में सबकुछ ठीक रहा तो अगले कुछ महीनों में दिल्ली मेट्रो के लाखों यात्रियों को यह सुविधा मिलनी भी शुरू हो जाएगी.
वहीं, बताया जा रहा है कि मेट्रो की एयरपोर्ट लाइन पर 2019 के अंत तक यानी दिसंबर महीने से ही चलती मेट्रो में वाई-वाई का इस्तेमाल करना भी संभव हो ज. जानकारी के मुताबिक, एयरपोर्ट लाइन की चलती ट्रेन में वाई-फाई इस साल के अंत तक मिल जाएगा. वहीं येलो लाइन के सभी स्टेशन पर यह सविधा भी इसी साल मिलेगी.गौरतलब है कि कई मेट्रो स्टेशन्स पर वाई-फाई की सुविधा 2016 में ही शुरू हो गई थी. हालांकि, तब यह सुविधा सिर्फ एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर उपलब्ध थी. अब इस दिशा में नई योजना के साथ डीएमआरसी 2019 के अंत तक दिल्ली एयरपोर्ट लाइन के इस कॉरिडोर पर ट्रेन के अंदर भी वाई-फाई की सुविधा देने की योजना बना रहा है.अनलिमिटेड डाटा मिलेगी मुफ्त डीएमआरसी के अधिकारियों की मानें तो वाई-फाई सुविधा में डाउनलोड या सर्फिंग की कोई सीमा (Limit) नहीं होगी. बताया जा रहा है कि हर मेट्रो ट्रेन में 300 एमबीपीएस तक स्पीड दी जाएगी, लेकिन डाउनलोडिंग स्पीड नेटवर्क लोड के हिसाब से तय होगी. डीएमआरसी के एक अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में मेट्रो की दो लाइनों को छोड़कर सभी में फ्री-वाई-फाई की सुविधा होगी. वहीं, मजेंटा (जनकपुरी वेस्ट से बॉटेनिकल गार्डन) और पिंक (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर
12/04/2026