बिहार के समस्तीपुर में लगातार हो रहे अपराधिक मामले सामने आ रहे है वहीं, अब पुलिस भी इन अपराधियों के निशाने पर आगयी है। पुलिस अब अपने सामान की सुरक्षा भी नहीं कर पा रही है. नगर थाने को सुपुर्द की गई सरकारी अनाज से लदी ट्रक थाने से गायब हो गई और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी. एमवीआई पदाधिकारी के द्वारा 9 अक्टूबर को जांच के दौरान एसएफसी के अनाज से लदे ट्रक को ओवरलोडिंग के आरोप में पकड़ा गया था. जांच के दौरान वाहन चालक के द्वारा समुचित कागजात नहीं दिखाए जाने के बाद एमवीआई ने ट्रक को सीज कर नगर पुलिस के हवाले कर दिया था. देर रात नगर थाना परिसर से वह अनाज लदा ट्रक गायब हो गया
12/04/2026