सुपरहिट फिल्म बंटी और बबली के सीक्वल की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. ये फिल्म बनने से पहले ही अपनी स्टारकास्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है. पहले ऐसी खबर थी कि बंटी और बबली के सीक्वल में पहली फिल्म की तरह रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन नजर आएंगे. लेकिन रिपोर्ट की माने तो अब इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की जगह आर माधवन दिखाई देंगे. बता दें कि इस सीक्वल को वरुण वी शर्मा डायरेक्ट करेंगे.
12/04/2026